अम्बिकापुर : पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर, रातभर आंगन में बैठा रहा पति… सुबह खौफ़नाक मंजर देख बहू के उड़े होश

अम्बिकापुर। संदेह को लेकर पति ने अपने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी है। दरअसल बीते रात गांधीनगर थाना क्षेत्र के सरगांवा, चारपारा में आगर साय नामक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी की धारदार हथियार से चार जगह वार कर हत्या कर दी। हत्या का कारण चरित्र संदेह को बताया जा रहा है।

बीती रात आरोपी आगर साय और उसकी पत्नी खाना खाकर सो गए थे, और रात में ही आपस में बात विवाद होने के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से वार कर हत्या को अंजाम दिया। जिसके बाद आरोपी अपने घर के आंगन में रात भर बैठा रहा, जब सुबह आरोपी की बहू घर से बाहर आई, तो उसने बताया कि उसकी सास मर गई है।

जिसके बाद बहू ने जब दरवाजा खोल देखा तो उसकी सास खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। जिसके बाद उसकी बहू ने अपने घर वालों को इस बात की जानकारी दी और पुलिस को सूचना दी गई। गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी पति आगर साय को घर से ही गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया। तो वह बताया कि वह अपने पत्नी पर चरित्र संदेह करता था। इसी कारण से वह अपनी पत्नी की हत्या कर दिया है। फिलहाल गांधीनगर पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार शव का पंचनामा कर रही हैं।