अम्बिकापुर : मृत्यु के बाद घर की ज़मीन पर दफ़नाने की चल रही थी तैयारी, जमकर हुआ विरोध, निगम की समझाइश के बाद बनी सहमती

अम्बिकापुर। शहर के नमनाकला पॉवर हाउस के समीप एक व्यक्ति की मृत्यु के बाद शव को घर के ही ज़मीन पर दफनाया जा रहा था। जिसका आसपास के लोगों ने विरोध किया और निगम सहित गांधीनगर पुलिस टीम को सूचित किया।

इस पर निगम के उड़नदस्ता प्रभारी रविंद्र लाल मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को घर पर दाह संस्कार नहीं करने की समझाइश दी। जिस पर परिजनों का कहना था कि हम अपने परंपरा अनुसार घर पर ही दाह संस्कार करते हैं।

img 20210206 182736793501712771998067550

वही घर के पास दाह संस्कार करने से आसपास मोहल्लेवाले इसका विरोध कर रहे थे। हालांकि निगम के उड़नदस्ता दल प्रभारी द्वारा मृतक के परिजनों को काफी देर तक समझाश दिया गया। जिसके बाद मुक्तिधाम में दाह संस्कार करने की सहमति बनी।

इस दौरान मृतक के परिजनों ने शव मुक्तिधाम ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था नहीं होने की बात कही। इस पर निगम की तरफ से शव वाहन उपलब्ध कराया गया।