गौठान के प्रभारी पर गौ तस्करी का आरोप.. भाजयुमो ने आरोप लगाकर निगम आयुक्त से की शिकायत!

अम्बिकापुर.. छत्तीसगढ़ सरकार के रोका छेका कार्यक्रम पर भाजयुमो ने सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है. जिसको लेकर आज भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास पाण्डेय के साथ भाजयुमो कार्यकर्ताओ के प्रतिनिधि मंडल नगर निगम कमीश्नर से मुलाकात की.. और रोका छेका कार्यक्रम के तहत व्यापक अनियमितता, भ्रष्टाचार और इस कार्यक्रम की आड मे गौ तस्करी का आरोप लगाया है..

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रोक-छेका कार्यक्रम के तहत नगर निगम प्रबंधन द्वारा शहर के बीच सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को घुटरापारा गौठान में रखा जा रहा है .. जहां पहुंच कर पहले भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने गौठान की व्यवस्थाओं का हाल जाना ..फिर वहां मिली जानकारी और सूचनाओं के आधार पर मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास पाण्डेय और प्रतिनिधि मंडल ने निगम आयुक्त से मुलाकात कर पांच बिंदुओ मे शिकायत और मांग की.. जो नीचे लिखी हैं..

1.साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था नहीं हो, कचरा और गोबर पूरे मैदान में फैला हुआ है। केवल भोजन के नाम पर सूखा भूसा व पानी दिया जा रहा है।

  1. गौवश के बैठने, बरसात से बचने व छाया के लिए शेड़ की व्यवस्था केवल दहाई संख्या में गौवंश के लिए है, जबकि वहां लगभग 600 से ज्यादा गौवंश मौजूद
  2. बीमार एवं घायल गौवंश के लिए डॉक्टर निरीक्षण एवं चिकित्सकीय व्यवस्था नहीं है।
  1. 600 गांवों के देख-रेख के हिसाब से कर्मचारियों का अभाव
  2. गौठान के प्रभारी मो. इलियास के द्वारा मध्य रात्रि में गौ तस्करी का मामला प्रकाश में आया है और आस-पडोस के लोगों को धमकाने का मामला सामने आया

इतना ही नही अपने मांग पत्र पर भाजयुमो ने निगम प्रशासन को ये चेतावनी दी है कि अगर 03 दिन के अंदर सभी पाँच बिन्दुओं पर निगम प्रशासन ध्यान नहीं देता है.. तो भारतीय जनता युवा मोर्चा उग्र आन्दोलन को बाध्य होगी, जिसकी जवाबदेही निगम प्रशासन की होगी. जबकि पूरे मामले मे नगर निगम आयुक्त हरीश मंडावी ने शिकायत पर जांच करा कर मांग पूरा करने का काम किया जाएगा..