एक ही परिवार के 7 लोगों पर गिरी गाज… 4 की मौत, 2 ज़ख्मी ज़िला अस्पताल रेफर

कोरिया। ज़िले में एक ही परिवार के 7 लोग आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इनमे से 4 लोगों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। वहीं 2 जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती किये गए हैं। एक की हालत सामान्य है।

जानकारी के अनुसार मामला केल्हारी के समीपस्थ बिछली गांव का है। जहां एक ही परिवार के 7 लोग गाज के चपेट में आ गए। सभी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र केल्हारी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं 2 लोगों को जख्मी हालत में जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर रेफर कर दिया गया है। उपचार जारी है।