24 घंटे तक पडा रहा नवजात बच्ची का शव : लोगो ने डर से पुलिस को नही किया फोन

अम्बिकापुर

शहर के भातूपारा तालाब के पास एक नवजात बच्ची का शव मिला है। समय से पहले जन्मी बच्ची का शव वैसे तो तालाब के पास 24 घंटे से पडा था। लेकिन स्थानिय लोगो ने पुलिसिया पूछताछ से बचने के डर से इसकी सूचना पुलिस को नही दी। जिसके बाद इस दर्दनाक घटना की खबर मीडियाकर्मियो के माध्यम से क्षेत्र की मणिपुर चौकी पुलिस को दी गई। तब जाकर पुलिस वाले मौके पर पंहुचे। और नवजात के शव को जिला अस्पताल के मेरचुरी ले जाया गया है। बच्ची का शव यंहा किसने फेंका और क्यो फेंका ये पुलिस जांच का विषय है,, लिहाजा मणिपुर चौकी पुलिस ने घटना पर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।