100 वर्ष का हुआ स्कूल,, स्वर्ण जयंती पर मनाया गया भव्य एल्युमिनी सामारोह

अम्बिकापुर 

 अम्बिकापुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के गौरवपूर्ण 100 वर्ष पूर्ण होने के बाद स्कूल मे एल्युमिनी समारोह का आयोजन किया गया है। सरगुजा सांसद कमलभान सिंह और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव की मौजूदगी मे आयोजित इस कार्यक्रम मे शहर के वरिष्ठ नागरिक , छात्र छात्राए और पूर्व छात्र छात्राएं के साथ इस कार्यक्रम की रुपरेखा बनाने वाली जिले की कलेक्टर ऋतु सैन भी unnamed (15)मौजूद रही। दरअसल शहर के इस मल्टीपरपज स्कूल की स्थापना के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 26 जुलाई 2014 में खुद मुख्यमंत्री रमन सिंह यंहा आए थे। जिसके बाद आज शताब्दी वर्ष के समापन कार्यक्रम का आयोजन किया। इतिहास की बात करे तो शहर शासकीय मल्टीपरपज स्कूल की स्थापना 1905 मे उस वक्त हुई थी,, जब देश अंग्रेजी हुकुमत का गुलाम था। लेकिन अब 2105 में आजादी के बाद स्कूल स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर शताब्दी वर्ष का भव्य कार्यक्रम रखा गया। हैरानी पर हकीकत की बात है कि इस स्कूल से निकले छात्र छात्राए आज देश विदेश मे अपने कार्यो को लोहा मनवा रहे है,, तो स्कूल प्राचार्य ,,इसी स्कूल के छात्र रहने के बाद इसी स्कूल में शिक्षक और अब प्राचार्य आर.एन.सिंह कामरे की जिम्मेदारी निभा रहे है।