03 मार्च को गांधी चैक पर विरोध प्रदर्शन कर केन्द्रीय मंत्री का पुतला दहन

अम्बिकापुर

केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी पर किये गये नस्लीय टिप्पणी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा 03 मार्च को गांधी चैक पर विरोध प्रदर्शन कर केन्द्रीय मंत्री का पुतला दहन किया जायेगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए भाजपा के सांसद क्या बयानबाजी कर रहे हैं, उन्हें मालुम नहीं है। पूर्व में भी भाजपा सांसदों द्वारा कई तरह की बयानबाजी की गई है जो कि उनकी बचकानी हरकतों को उजागर करता है। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि हम विरोध प्रदर्शन कर केन्द्र सरकार से यह मांग करंेगे कि सुचिता और संस्कार और राष्ट्र भक्ति की बात करने वाली पार्टी के सांसदों पर प्रधानमंत्री मोदी स्वयं कार्यवाही करें अथवा ऐसे लोगों के पास देश के जिम्मेदारी वाला न दिया जाये। जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने समस्त कांग्रेस सभी अनुषांगिक संगठनों के पदाधिकारियों से गांधी चैक पर सुबह 12 बजे धरना प्रदर्शन में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।