बिरनपुर में भड़की हिंसा: उपद्रवियों ने किया पथराव औऱ आगजनी, पत्रकार का फूटा सर, BJP प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव गिरफ्तार

बेमेतरा. जिले के साजा में बिरनपुर गांव में 2 समुदाय के बीच हुई मारपीट के बाद पूरे छत्तीसगढ़ में बवाल मचा हुआ है। जहां घटना हुई है बिरनपुर में तो हालात बेकाबू हो गए हैं। उपद्रवी घरों को आग के हवाले कर दे रहे हैं। उपद्रवियों ने भीड़ में पथराव भी किया जिसमें निजी चैनल के सवांददाता को गंभीर चोट भी लगी। उधर पूरे मामलें में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आज ही के दिन पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे उन्हें रास्ते में ही पुलिस ने रोका। जिसके बाद 5 घंटे तक सड़क पर ही बीजेपी नेता धरना दिए। उसके बाद पुलिस ने सभी नेताओं को हिरासत में ले लिया है। उधर पत्रकार बन्धु का इलाज कराया गया है, उनके सर पर 4 टांके आये हैं।

Picsart 23 04 10 20 17 13 655



ये था पूरा मामला

8 अप्रैल, दिन शनिवार को गांव बेमेतरा का बिरनपुर में दो समुदायों में खूनी लड़ाई हो गई। इस लड़ाई में एक युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं 11 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। ग्राउंड में IG और SP समेत 6 जिलों की पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गांव में धारा 144 लागू है। बावजूद इसके ऐसे हालात बने। पुलिस बल से पूरा गांव छावनी में तब्दील है। आस-पास से 6 जिलों से पुलिस बल बुलाए गए हैं। प्रदर्शनकारियों की भीड़ उमड़ पड़ी है, जो बेकाबू होने लगे हैं।

Picsart 23 04 10 20 17 41 043



इस शांति के बीच पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है। परिजनों का कहना है कि भुनेश्वर साहू (मृतक) को न्याय मिलना चाहिए। इस घटना में उसे बिना कारण शिकार बनाया गया। आरोपियों को फांसी देने की मांग की जा रही है। उधर गिरफ्तार हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पुलिस की गाड़ी से ही स्व भुनेश्वर साहू के पिता से बात कर संवेदना प्रकट की। गिरफ्तारी में महामंत्री विजय शर्मा, ओम प्रकाश , विक्रांत सिंह, रवि भगत सहित कई नेता पुलिस की गाड़ी में मौजूद रहे।