Breaking : पुलिस-नक्सलियों में जबरजस्त मुठभेड़, ITBP के असिस्टेंट कमांडेंड और ASI शहीद, जवानों के हथियार भी लुटे

छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ चल रही है। ITBP के 2 जवान शहीद हो गए हैं। पता चला है कि ITBP के जवान सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए निकले हुए थे। घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। माओवादियों ने शहीद हुए जवानों के हथियार भी लूट लिए हैं।

इस घटना की पुष्टि बस्तर IG सुंददराज पी ने की है। छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के करियामेटा कैंप से महज 600 मीटर की ही दूरी पर फिलहाल मुठभेड़ जारी है। जवान भी नक्सलियों का डट कर सामना कर रहे हैं।

इस मुठभेड़ में ITBP के असिस्टेंट कमांडेंट सुधाकर सिंदे व सहायक उप निरीक्षक गुरमुख सिंह शहीद हो गए हैं। माओवादियों ने जवानों की 1 AK-47, 2 बीपी जैकेट एवं 1 वायरलेस सेट लूट कर ले गए हैं। फायरिंग के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई है। अभी घटना के संबंध में कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जवानों के बैकअप फोर्स को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है।