JCC के 3 नेताओं की कांग्रेस वापसी पर अमित जोगी ने क्या कहा.?

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीपीएम जिले के प्रभारी अटल श्रीवास्तव की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शिव नारायण तिवारी, जनपद उपाध्यक्ष पंकज तिवारी एवं जोगी परिवार के खास सलाहकार समीर अहमद बबला ने अखिल भारतीय कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष घर वापसी की।

ये तीनों नेता कांग्रेस के कभी मजबूत कार्यकर्ता हुआ करते थे। जोगी परिवार के साथ जोगी कांग्रेस की राजनीति कर रहे थे। मरवाही जिले का निर्माण एवं विकास को देखते हुए उन्होंने प्रदेश नेतृत्व एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के समक्ष कांग्रेस प्रवेश किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि सभी कांग्रेस के कार्यकर्ता जो छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस में चले गए थे उन सब की वापसी भी बहुत जल्द हो जाएगी। उक्त जानकारी प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने दी।

IMG 20201009 WA0046