छत्तीसगढ़ : ट्रक में लिफ़्ट देकर महिला से सामुहिक दुष्कर्म.. पुलिस ने कर दी कार्रवाई

कोंडागांव। देश के हाथरस, बलरामपुर, और बुलंदशहर की घटना से लोग उबरे नहीं थे कि छत्तीसगढ़ में सामूहिक दुष्कर्म की एक और घटना सामने आ गई। लगातार रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार को प्रदेश के कोंडागांव में ट्रक में लिफ्ट देकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। आरोपियों ने केशकाल में रेप की घटना को अंजाम दिया।

मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है। आरोपी में बसन्त गुप्ता पिता रामचंद गुप्ता, संदीप गुप्ता पिता लल्लूराम गुप्ता,संजय दुर्गम पिता महेश दुर्गम के नाम शामिल है। तीनो आरोप किरंदुल, दंतेवाड़ा निवासी है।