आज हुआ यूं..जब ट्रैफिक की कमान सम्हाल ली खुद पुलिस कप्तान ने..और सड़क पर ही लग गई ट्रैफिक पुलिस की क्लॉस..

अम्बिकापुर..(कृष्णमोहन कुमार)..आज दोपहर सम्भाग मुख्यालय में एक ऐसी अप्रत्याशित घटनाक्रम घटित हो गया..जिसे देख मानो ऐसा लगा कि इतिहास के पन्नो में दफ़न इतिहास दोबारा सड़को पर बिखर आये हो..

दरसल हुआ यूं की सरगुजा मुख्यालय के अम्बिकापुर में इन दिनों रिंग रोड निर्माण का कार्य जोरो पर है..लिहाजा यातायात व्यवस्था वन वे है..ऐसे में शहर के अंदरूनी हिस्सो को जोड़ने वाले चौक- चौराहों पर हमेशा सड़क जाम की स्थिति निर्मित होती रही है..

वही आज दोपहर शहर का मुआयना करने निकले पुलिस कप्तान सदानन्द कुमार ने खुद यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए..यातायात पुलिस की कमान सम्हाल ली..कप्तान सदानन्द शहर के गांधी चौक पर जा खड़े हुए..और उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था परखा.. जिसके बाद वे यातायात बहाली के काम जुटे रहे..कप्तान यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली सन्तुष्ट तो नही दिखे.पर वे शहर की यातायात व्यवस्था को बहाल कर अपने दफ्तर चले गए..तकरीबन आधे घँटे तक कप्तान साहब ने शहर की यातायात व्यवस्था को सम्हालने में बिताया..जिसके बाद अब कयाशो का बाजार गर्म हो चुका है..और वह इसलिए कि लापरवाह यातायातकर्मियों पर देर सबेर गाज गिरने वाली है..