स्व सहायता समूहों के जरिए महिलाएं बन रहीं है मजबूत

swa-sahayta samuh

बालकोनगर
बालको संचालित स्व सहायता समूहों से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने में मदद मिल रही है। महिलाएं खुद को मजबूत बनाकर पूरे समाज को सुदृढ़ बनाने में योगदान कर रही हैं। ‘‘ ये उद्गार बालको के सामुदायिक संबंध प्रमुख श्री बी.के. श्रीवास्तव ने स्व सहायता समूहों के वार्षिक उत्सव में व्यक्त किए। यह कार्यक्रम बालको के सामुदायिक विकास विभाग की वेदांत सखी उन्नति परियोजना के अंतर्गत मंगल भवन में आयोजित था।
श्री श्रीवास्तव ने स्व सहायता समूहों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि उन्नति परियोजना के माध्यम से बालको प्रबंधन महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि समूहों ने जिन परियोजनाओं का बीड़ा उठाया है उसे ऊंचाई तक ले जाने के लिए कमर कस लें। समारोह के विशिष्ट अतिथि बालको के प्रशासन महाप्रबंधक कर्नल डी.एस. भाटी ने कहा कि समाज के उत्थान में महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है।
कार्यक्रम में कोरबा जिले की 62 स्व सहायता समूहों की सदस्याएं मौजूद थीं। स्वयं सेवी संगठन आरोह फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं ने स्व सहायता समूह के संचालन की तकनीकी बारीकियों से महिलाओं को परिचित कराया। इस अवसर पर महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। बेहतरीन प्रस्तुति के लिए जागृति समूह को प्रथम, एकता समूह को द्वितीय और जय राधा कृष्ण समूह को तृतीय पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम स्थल पर महिला स्व सहायता समूहों के विभिन्न उत्पादांे तथा कार्यों से संबंधित एक प्रदर्शनी आयोजित की गई। श्री श्रीवास्तव, श्री भाटी एवं अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर प्रसन्नता जताई। बालको के कंपनी संवाद प्रबंधक श्री प्राणनाथ मिश्रा, सामुदायिक विकास सह प्रबंधक सुश्री कंचन नगेसिया, आरोह फाउंडेशन के परियोजना अधिकारी श्री नीलमणि कुमार, समन्वयक श्री अमृत कुजूर, क्षेत्र समन्वयक श्री संतोष चन्द्रा, श्री अमित श्रीवास्तव और श्री दिनेश त्रिखा कार्यक्रम में मौजूद थे।