सरगुजा पत्रकार संघ का चुनाव संपन्न : अनंग अध्यक्ष और अमितेष सचिव

अम्बिकापुर

  • मनोज सिंह और लव कुशवाहा उपाध्यक्ष
  • भूप सिंह कोषाध्यक्ष, और गिरजा ठाकुर ,अलंकार तिवारी सहसचिव निर्वाचित
  • धन्नंजय दुबे ,नौशाद अली समेत 10 कार्यकारिणी सदस्य 

सरगुजा पत्रकार संघ का चुनाव 10 मई को संपन्न हुआ। 01 मार्च 2015 को हुई बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार चुनाव अधिकारी अनूप मेहता ने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया विधिवत संपन्न कराया। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिये हुये चुनाव में सभी पदों के लिये एक-एक नामांकन पत्र दाखिल किये गये थे। सभी नामांकन पत्रों की स्कूटनी चुनाव अधिकारी ने की और सभी नामांकन पत्रों को सही पाया। नामांकन पत्रों की जांच के बाद हर पदों के विरूद्ध एक-एक नामांकन होने और स्कूटनी में नामांकन सही पाये जाने के बाद चुनाव अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। सरगुजा पत्रकार संघ के चुनाव को लेकर दोपहर 12 बजे से ही नगर के कंपनी बाजार स्थित निगम के लाॅज में गहमागहमी का माहौल था।
विदित हो कि पत्रकारों के हितों की रक्षा और सामाजिक कार्यों में भागीदारी के उद्देश्य से सरगुजा पत्रकार संघ का गठन 10 नवम्बर 2014 को किया गया था। संघ के गठन के साथ ही सरगुजा पत्रकार संघ का अध्यक्ष अनंगपाल दीक्षित को सर्वसम्मति से चुना गया, साथ ही अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार संघ का पंजीकरण कराया गया। इसके साथ ही सरगुजा पत्रकार संघ spsका चुनाव आनेवाले समय में करने का निर्णय किया गया था। 27 नवम्बर 2014 को संपन्न हुई बैठक में सरगुजा संघ के संरक्षक को लेकर चर्चा हुई और वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोक कपूर कुशवाहा का सर्वसम्मति से संरक्षक पद पर मनोनयन किया गया। संघ की निरंतर चलती बैठकों के बीच विभिन्न निर्णय लिये गये और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में सहभागिता निभाने के साथ ही संघ का विधिवत चुनाव संपन्न कराने की सहमति 19 फरवरी 2015 को हुई बैठक में बनी, जिस पर 01 मार्च 2015 की बैठक में अंतिम निर्णय लेते हुये 10 मार्च 2015 को सरगुजा पत्रकार संघ के चुनाव की तिथि तय की गई। इस दौरान चुनाव अधिकारी के रूप में अनूप मेहता अधिवक्ता सह पत्रकार के नाम पर सहमति बनी। 10 मार्च को वरिष्ठता के क्रम में पत्रकार त्रिलोक कपूर कुशवाहा पुनः संघ के संरक्षक घोषित किये गये। रवि गुप्ता को सरगुजा पत्रकार संघ का सह संरक्षक मनोनीत किया गया। चुनाव तिथि के पूर्व 3 मार्च को चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी की गई। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 5 मार्च दोपहर 3 बजे तक और नामांकन वापसी की तिथि 6 मार्च को दोपहर 12 बजे तक तय की गई थी। पत्रकार संघ के पदाधिकारियों के चुनाव के दौरान मतदान के अधिकार को लेकर निर्धारित किया गया था कि संघ की सदस्यता प्राप्त पत्रकारों को ही मत देने का अधिकार होगा।

सरगुजा पत्रकार संघ के पदाधिकारियों के सभी पदों के लिये एक-एक नामांकन दाखिले के बाद मतदान की स्थिति नहीं बनी और सर्वसम्मति से संघ के अध्यक्ष पुनः अनंगपाल दीक्षित बने। संघ के उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह व लव कुशवाहा, सचिव अमितेष पाण्डेय, सह सचिव गिरिजा कुमार ठाकुर व अलंकार तिवारी, कोषाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुये। सभी पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष का होगा। कार्यकारिणी सदस्यों में 10 सदस्यों से अधिक नामों को देखते हुये पुनः विचार-विमर्श किया गया और अविनाश सिंह, नौशाद अली, शुद्धूलाल वर्मा, धनंजय दुबे, रितेश वर्मा, रूपेश दुबे, मनीष सोनी, रोमी सिद्दीकी, इमरान रजा, विमलेश त्रिपाठी कार्यकारिणी सदस्य घोषित किये गये। पत्रकार तरूण अम्बष्ट को कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी सर्वसम्मति से दी गई। चुनाव अधिकारी अनूप मेहता ने सभी निर्विरोध पदाधिकारियों और पत्रकार साथियों को बधाई दी और उनसे पत्रकारों के हितों की रक्षा के साथ ही समाज हित में कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की। चुनाव दौरान अमित शुक्ला, अनिल सिन्हा, दीपक गुप्ता, रामप्रवेश विश्वकर्मा, उपेन्द्र गुप्ता, दीपक कश्यप, भानू प्रताप सिंह, अभिनय साहू, रामकुमार यादव, अमित श्रीवास्तव, सुमीत सिंह, वसीम खान, गजानन्द साहू, आदित्य गुप्ता,आकाश प्रधान, शैलेष कुमार सहित अन्य पत्रकार साथियों की उपस्थिति रही।