लोक निर्माण मंत्री ने करोडो के कार्यो की दी स्वीकृति और किया शुभारंभ

 

अम्बिकापुर 

छत्तीसगढ के लोक निर्माण एंव परिवहन मंत्री राजेश मूणत आज अम्बिकापुर प्रवास पर थे,, सुबह कार्यालयीन समय मे विभाग के अधिकारियो की बैठक लेने के बाद मंत्री ने दोपहर 1 बजे से शहर और आस पास चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो का जायजा लिया। इस दौरान मंत्री ने नवनिर्मित सैनिक स्कूल भवन और दरिमा हवाई अड्डा मे चल रहे निर्माण कार्य को जल्द पूरी करने के निर्देष दिए ,,  साथ ही शहर में 80 लाख की लागत से बन कर तैयार नवनिर्मित मुख्य कार्यापलन अधिकारी कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। इ स दौरान स्वास्थ, लोकनिर्माण विभाग के आला अधिकारियो के साथ सरगुजा कलेक्टर ऋतु सैन भी मौजूद थी। pwd mantri 2

इससे पहले आज सुबह विभागीय अधिकारियो और जनप्रतिनिधियो के साथ हुई बैठक मे मंत्री श्री मूणत ने जरुरत के हिसाब से विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए आर्थिक सहायता देने का भरोसा दिलाया। इधर शहर की खस्ता हाल बाई पास के निर्माण के लिए 13 करोड रुपए की स्वीकृति और कई सडको के चौडीकरण और निर्माण कार्यो के लिए मंत्री ने 30 करोड रुपए की स्वीकृति देने की बात कही है। इतना ही मंत्री ने बताया शहर के अंदर की बाईपास के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा भी जल्द ही एक नई बाई पास का निर्माण शुरु कर दिया जाएगा। अपने एक दिनी दौरे पर अम्बिकापुर पंहुचे मंत्री मूणत ने आज विभागीय अधिकारियो की बैठक मे शहर के अंदर प्रवेश करने वाले रामानुजगंज मार्ग,  बिलासपुर मार्ग, विश्रामपुर रोड, रायगढ रोड के चौडीकरण को भी सैद्दांतिक स्वीकृति दे दी है।