राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर एकजुट हुए भाजपाई

अम्बिकापुर unnamed (6)

भारतीय जनता पार्टी अम्बिकापुर मण्डल की बैठक राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष मा. अनिल सिंह मेजर, जिलाध्यक्ष कमलभान सिंह, तथा संभागीय संगठन मंत्री बिधान चन्द्र कर जी की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। अतिथियों के द्वारा सदस्यता अभियान को सभी कार्यकर्ताओं को पूरे उत्साह के साथ पुूरा करने की अपील की गई । इस बैठक में राष्ट्रीय सचिव श्री रामविचार नेताम तथा बलरामपुर की नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम का स्वागत महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष unnamed (4)श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय के नेतृत्व में महिला मोर्चा तथा पदाधिकारियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अनुराग सिंह देव, मजदुर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी, ललन प्रताप सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, अम्बिकेश केशरी, राजकुमार अग्रवाल, हरपाल सिंह भामरा, करता राम गुप्ता, श्रीमती किरण मिश्रा, भारत सिंह सिसोदिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो, प्रबोध मिंज, ओमप्रकाश जायसवाल मुख्य रूप से उपस्थित थे।