मुख्यमंत्री ने कोरबा जिले में बस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज कोरबा जिले में मोरगा के पास एक नाले में यात्री बस के गिरने हुई दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। इस हादसे में दस यात्रियों की मृत्यु की जानकारी मिली है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है और घायलों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने कोरबा जिला प्रशासन को सभी पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करने और घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज करवाने के निर्देश दिए हैं। यात्री बस के पुल से टकराने पर यह दुर्घटना हुई।  घायलों को निकटवर्ती मोरगा और पोड़ी-उपरोड़ा के अस्पतालों में दाखिल कराया गया है।