मुख्यमंत्री डॉ. सिंह जिले का प्रथम आडिटोरियम का करेंगे शुभारंभ

बैकुण्ठपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 25 फरवरी को जिला पंचायत कोरिया के समीप नवनिर्मित जिले का प्रथम आडिटोरियम का शुभारंभ करेगें। आडिटोरियम के शुभारंभ हो जाने पर जिले के नागरिकों को विभिन्न कार्यक्रमों के आयेजन के लिए एक बड़ी सुविधा मिलेगी। इस आडिटोरियम का निर्माण जिला पंचायत द्वारा लगभग 70 लाख रूपये की लागत से किया गया है। आडिटोरियम 3 हजार वर्गफीट भूमि में बना है। इस आडिटोरियम में एक साथ 165 व्यक्तियों की बैठने की व्यवस्था है। जिसमें व्ही. आई. पी. व्यक्तियों के लिए 28 सीट शामिल है। नव निर्मित आडिटोरियम में सभी प्रकार की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है