महिला के अंधे कत्ल का खुलासा : अवैध संबध बना हत्या का कारण

अम्बिकापुर 

सरगुजा की बतौली पुलिस ने एक महिला के अंधे कत्ल के मामले का खुसाला किया है। महिला की हत्या बीते 10 तारिख को किसी अज्ञात आरोपी द्वारा बडी ही बेरहमी से सिर पर पत्थर पटक की गई थी। जिसके बाद बतौली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज आरोपी की तलाश शुरु कर दी है। आज इस पूरे मामले का खुसाला बतौली थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने किया है।

दरअसल अपने पति से अलग होकर बतौली थाना क्षेत्र के बांसाझाल मे रहने वाली रुचिबाई उर्फ दीपमाला की हत्या के मामले मे बतौली पुलिस को ये पता चला कि बसंत पन्ना नाम के एक शादीशुदा व्यक्ति से उसका प्रेमसंबध था। लिहाजा पुलिस ने बसंत पन्ना से पूछताछ कीUntitled_0022 033 तो पता चला कि मृतका के मायके के बगल मे ही बसंत की ससुराल है,, और ससुराल आने जाने के दौरान दोनो मे प्रेम संबध हुआ। और इसी दौरान दोनो के बीच कई बार शारिरिक संबध भी स्थापित हुए। इसके बाद मृतका रुचिबाई बसंत के उपर शादी करने का दबाव बनाने लगी।

इधर आरोपी बसंत पन्ना शादीशुदा था,, और समाजिक बहिष्कार और लोकलाज के भय से वो किसी तरह रुचि से दूरी बनाना चाहता था। लिहाजा उसने उसकी हत्या की योजना बनाई,, और बीते 9 फरवरी को पहले आरोपी ने मृतका रुचिबाई को मार मार कर बेहोश किया ,,बाद मे सिर पर पत्थर से कई वार उसकी हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी बसंत पन्ना को पुलिस ने गिरफ्तार कर ,,न्यायिक अभिरक्षा मे भेज दिया है।