मनरेगा अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्ति आदेश जारी

balrampur rashan card
balrampur rashan card program

 

बलरामपुर/रामानुजगंज

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मनरेगा अन्तर्गत विगत दिवस को कार्यक्रम अधिकारी(संविदा) एवं तकनीकी सहायक(संविदा) के पद हेतु ली गई कौशल परीक्षा उपरान्त चयनित अभ्यर्थियकों की नियुक्ति आदेश जारी की गई है। जारी आदेश के तहत् कार्यक्रम अधिकारी(मनरेगा) पद हेतु कु. प्रीति प्रियंका लकड़ा आत्मज श्री छोटूराम लकड़ा का चयन किया गया है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना अन्तर्गत तकनीकी सहायक(संविदा) के पद पर सूर्यदीप जायसवाल आ. रोहित जायसवाल, अंकूर गुप्ता आ. विनोद गुप्ता, यश श्रीवास्तव आ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सत्यवत सिन्हा आ. शिवशंकर प्रसाद सिन्हा, कृपाशंकर गुप्ता आ. सुरेश गुप्ता, गौरव जायसवाल आ. राजकिशोर जायसवाल, अविनाश भारती आ. कृष्णकुमार भारती, भूषण कुमार पैकरा आ. तान सिंह, रेश कुमार उर्मलिया आ. रामेश्वर राम, डिडाकुश कुजूर आ. अन्तोनी कुजूर, बृजनाथ राम आ. शिवनाथ राम, सूखलाल पोया आ. नानदास, तोरण कुमार सिंह आ. देवदत्त राम, महेन्द्र सिंह आ. लालसाय, जगमोहन आयम आ. रामपति सिंह, अधेरियस बड़ा आ. बजरू बड़ा का नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। उक्त चयनित अभ्यर्थी 10 अप्रैल 2015 तक जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज में अपने उपस्थिति देना सुनिश्चित करेंगे।