धान बोनस नहीं देने का कांग्रेस डटकर विरोध करेगी – भूपेश

bhupesh baghel , pcc president cg
रायपुर 14 फरवरी 2015

धान पर 300 रू. बोनस नहीं देने की मुख्यमंत्री रमन सिंह की घोशणा को किसानों के साथ धोखाधड़ी करार देते हुये प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने कहा है कि कांग्रेस इसका डटकर विरोध करेगी। जाजल्वदेव लोक महोत्सव के समापन के अवसर पर जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राज्य की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने का हवाला देते हुये धान पर बोनस देने से इंकार कर दिया है। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिये 2013 के चुनावों में भाजपा ने अपने घोशणा पत्र में मुखपृश्ठ में 300 रू. प्रतिवर्श बोनस देने की बात रही थी। भाजपा की नीयत षुरू से ही खराब रही और भाजपा किसानों से किये वायदे पूरा करना नहीं चाहती है। भाजपा किसानों का भला हो, यह चाहती ही नहीं है। भाजपा के 2013 विधानसभा चुनावों के घोशणा पत्र में मुखपृश्ठ में और किसान षीर्शक के पृश्ठ में भी दो-दो जगह धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2100 रू. प्रति क्विंटल, किसानों को एक-एक दाना धान की खरीदी अगले 5 सालों तक धान पर 300 रू. प्रति क्विंटल बोनस, किसानों को किसानी हेतु ब्याज मुक्त ऋण, किसानों को 5 हार्स पावर तक मुफ्त बिजली की वायदा किया गया था। इनमें से एक भी वादा भाजपा सरकार ने पूरा नहीं किया है और छत्तीसगढ़ के किसान ठगा महसूस कर रहे है। पंचायत चुनावों में इसीलिये पूरे प्रदेष ने भाजपा के खिलाफ मतदान किया। प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष भूपेष बघेल ने कहा है कि जिस तरह से राषन कार्ड निरस्तीकरण का कांग्रेस ने विरोध किया था, किसानों से भाजपा सरकार की वादाखिलाफी का कांग्रेस और जमकर विरोध करेगी। बहुत ही जल्दी कांग्रेस की प्रदेष पदाधिकारियों की बैठक कर भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस के आंदोलन की आक्रमक रणनीति तैयार की जायेगी।