दस करोड़ सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त करने की खुशी में मना ,,भाजपा कार्यालय मे जश्न

अम्बिकापुर

भारतीय जनता पार्टी अम्बिकापुर द्वारा देश में दस करोड़ सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त करने की खुशी में स्थानीय भाजपा कार्यालय में पटाखा फोड़कर व मिठाईयां बांटकर खुशिया मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल सिंह मेजर ने कहा कि 10 करोड़ सदस्यता का लक्ष्य प्राप्त करना एक ऐतिहासिक अवसर है तथा भारतीय जनता पार्टी अब विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री बिधान चन्द्र कर ने भी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए सभी को मिठाई खिलाई तथा कार्यकर्ताओं के मेहनत व परिश्रम को सराहा।unnamed (67)
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता करता राम गुप्ता, अखिलेश सोनी, भारत सिंह सिसोदिया, जन्मेजय मिश्रा, विद्यानंद मिश्रा, हरपाल सिंह भामरा, संतोष दास, निलेश तिवारी, शैलेश कुमार सिंह, श्रीमती शकुन्तला पाण्डेय, श्रीमती मंजुषा भगत, श्री मनोज गुप्ता, अनिल जायसवाल, मनोज कंसारी, विवेक दुबे, जितेन्द्र सोनी, श्रीमती अल्पना मिश्रा, रोजालिया तिग्गा, निरंजन राय, कैलाश मिश्रा, छोटु थामस, रवि बुधिया, मधु चैदहा, राकेश गुप्ता, विशाल सिंहदेव, विकास वर्मा, विश्वविजय सिंह तोमर, संजीव वर्मा, दिब्यांशु केशरी, जफर खान, शफीक कुरैशी, अंकित गुप्ता, चंदन सिंह, राजेन्द्र सिंह, बृजेश मिश्रा सौरभ चखियार, मुकेश उपाध्याय, अनूप सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।