कांग्रेस का संभागीय सम्मेलन 18 को : किया गया कार्यविभाजन

अम्बिकापुर

जिला कांग्रेस कार्यालय कोठी घर मे आज नेता प्रतिपक्ष श्री सिंहदेव की मौजूदगी में कांग्रेस की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संगठन के चुनाव और 18 फरवरी को नगर में होने वाले संभागीय सम्मेलन को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के कार्याें का विभाजन भी किया गया। संगठनात्मक चुनाव की दृष्टि से पार्टी की सदस्यता अधिक से अधिक कराने पर बल दिया।

टी.एस. सिंह देव ,  नेता प्रतिपक्ष छग विधानसभाunnamed (29)

कांग्रेस में घोषित प्रत्याशियों के विरूद्ध चुनाव लड़ने वाले बागियों पर कार्यवाही करना जिला कांग्रेस व ब्लाॅक कांग्रेस का दायित्व है और ऐसे कृत्य पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है। प्रदेश कांग्रेस ने ऐसे लोगों पर कार्यवाही कर एक उदाहरण पेश किया है कि पार्टी का जो भी सदस्य पार्टी के विरूद्ध कार्य करेगा, उस पर निश्चित ही पार्टी के नियमों के अनुसार कार्यवाही होगी। यदि आप कांग्रेस के सदस्य हैं तो आपको कांग्रेस के रीति और नीति के अनुसार ही चलना है। जो इसके खिलाफ चलेंगे उस पर कार्यवाही निश्चित है। आप सभी कांग्रेस के सदस्य हैं और निश्चित रूप से सभी किसी ने किसी पद पर कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल जी की ऐसी मंशा है कि पार्टी को लोगों के बीच कैसे कार्य करना चाहिए, पार्टी में अपने कार्यों द्वारा अच्छा परिणाम देने वाले कार्यकर्ताओं का सम्मान कैसे हो सहित कई विषय पर राहुल जी ने सभी से मत मांगे हैं आप सभी अपने मत से परिचित करायें।

अजय अग्रवाल , जिलाध्यक्ष 

पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को सम्बोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 सदस्य तो बनने ही चाहिए। जिला कांग्रेस ने तो प्रत्येक बूथ पर 10 बुक का टाॅरगेट रखा है, किन्तु जहां नहीं हो सकें वहां कम से कम 100 सदस्य होने ही चाहिए। संगठनात्मक चुनाव की दृष्टि से पार्टी की सदस्यता काफी आवश्यक है।

डाॅ. अजय तिर्की,महापौर 

ने कहा कि पार्टी के द्वारा बनाये गये नियमों में अनुशासित रहने से ही पार्टी की एक अलग पहचान बनती है। चुनाव के दौरान हमेशा स्वहित छोड़ कर पार्टी के हित के बारे में सोचना चाहिए, तभी पार्टी सबसे आगे होगी।unnamed (28)

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक डाॅ. प्रेम साय सिंह, जिला उपाध्यक्ष आलोक दुबे, राजू बाबरा, कोषाध्यक्ष राजेश मलिक, महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, राजीव अग्रवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष संध्या रवानी, मधु दीक्षित, शफिक खान, नुरूल अमिन सिद्दीकी, प्रशांत सिंह चिकू, प्रदीव वर्मा, राधेश्याम सिंह, वेद प्रकाश शर्मा, मो. इस्लाम, विजेन्द्र गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा वेदी, इन्द्रजीत सिंह धंजल, दिनू सोनी, विनित जायसवाल, रवि सिंह सिद्धू, आलोक सिंह, जीवन यादव, सैयद अख्तर हुसैन, अतुल तिवारी, प्रभात रंजन सिन्हा, सरिता पाण्डेय, सावित्री देवी सारथी, शकीला परविन, चित्रा मिश्रा, रिता सेन, जूही यादव, कृतिका पाण्डेय, अनिमेश सिन्हा, बबन सोनी, पपिन्दर सिंह, जगनाथ ठाकुर, हिमांश जायसवाल, विष्णु सिंहदेव सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।