अम्बिकापुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह

??????????????????

अपने एक दिवसीय प्रवास पर अम्बिकापुर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने महिला सशक्तिकरण उत्सव का शुभारंभ किया ,, इस अवसर पर निर्धन और गरीब परिवार की बेटियो के लिए चलाई जा रही शासन की मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह योजना के तहत नव विवाहित 639 जोङो को मुख्यमंत्री ने आशिर्वाद दिया ,,विवाह कार्यक्रम का आयोजन महिला एवं बालविकास विभाग द्वारा किया गया था ,, मुख्यमंत्री ने नव जोङो को आशिर्वाद के साथ- साथ उन्हे प्रोत्साहन स्वरुप 11  – 11 हजार रुपये का चेक भी प्रदान किया ,, इस कार्यक्रम के बाद मीडिया से मुखातीब हुए मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ के इस आदिवासी बाहुल्य जिले में विकास की गति को देख न केवल प्रसन्नता जाहिर की बल्कि नारी उत्थान के मामले में सरगुजा जिले में हो रहे कार्यो के लिए  जिला प्रशासन सहित महिला उत्थान के क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्थाओ और महिला स्वसहायता समूहो को धन्यवाद दिया ,,,,,,,,,इधर नव निर्मित हैंड बॉल मैदान का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने हॉकी स्टेडियम के लिए बने वाकिंग पथ का भी लोकार्पण किया