विकीपीडिया ने केजरीवाल को बताया दिल्ली का “मूर्खमंत्री”

अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री, भारत की तमाम जनता फिलवक्त उनको इसी परिचय से जानती है. लेकिन, उनके बारे में अगर आप कुछ ज्यादा जानना चाहते हैं और इसके लिए सबसे आसान तरीका अपनाते हैं और गूगल करते हैं. तो आपको चौंकाने वाले परिणाम भी मिल सकते हैं. यकीन मानिए, गूगल सर्च केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री नहीं बल्कि मुर्खमंत्री बता रहा है.

नाम है केजरीबवाल
इतना ही नहीं पेज पर उनका नाम ‘अरविंद केजरीबवाल’ और आम आदमी पार्टी को ‘आम आमदनी पार्टी’ बताया गया है। पेज पर केजरीवाल के प्रोफेशन को लेकर जो ब्योरा दिया गया है उसके मुताबिक वे भारतीय सिनेमा आलोचक, पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ, आम आमदनी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुर्खमंत्री हैं। ऐसा लगता है कि उनके फिल्में देखने के शौक के चलते उन्हें भारतीय सिनेमा आलोचक और पार्ट टाइम राजनीतिज्ञ बताया गया है। हालांकि अंग्रेजी में सर्च करने पर सारी जानकारी सही अा रही है।

जानबूझकर की गई छेड़छाड़  
ऐसा लग रहा है कि किसी ने जानबूझकर विकिपीडिया पेज और उस पर दी गई जानकारी से छेड़छाड़ की है। दरअसल, विकिपीडिया पेज कोई भी कहीं से भी एडिट कर सकता है। एडिट करते ही अपडेटेड जानकारी वेबपेज पर आ जाती है। इसे बदलना बहुत ही आसान है। किसी भी पेज की जानकारी को बदलने के लिए वहां दिए गए edit ऑप्शन का इस्तेमाल करना होता है। जानकारी बदलने के बाद आपको ‘बदलाव सुरक्षित करें’ (सेव) बटन को दबाना होता है। इसके बाद अापने जाे बदलाव किया, वह पेज पर दिखाई देने लगेगा।