विकास की दौड़ में अब और आगे बढ़ेगा वनांचल सुकमा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणाओं से बदलेगी सुकमा जिले की तस्वीर और तकदीर




मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट -मुलाकात अभियान के दूसरा चरण के लिए आज बस्तर संभाग के सुकमा जिले के कोंटा और छिंदगढ़ के आम जनता से सीधे रूबरू कर शासन की योजनाओं की जमीनी हकीकत जाना.

मुख्यमंत्री ने जन संवाद समाधान के ध्येय के साथ जहां आम जनता से सीधे बात की और उनकी समस्याओ को जानकर उनका त्वरित निराकरण भी किया गया. आम नागरिक की मांग पर भूपेश बघेल ने विकास एवम निर्माण कार्यों की घोषणा भी किए.

प्रमुख घोषणाएं :-

• उप तहसील जगरगुंडा में तहसील की घोषणा
• उप तहसील दोरनापाल को पूर्ण तहसील का दर्जा
• कोंटा ब्लाक के बंडा गांव एवं जगरगुंडा में विद्युत सब स्टेशन
• कोंटा में 30 बिस्तर अस्पताल को 50 बिस्तर करने की घोषणा
• कोंटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डाक्टर एवं स्टाफ निवास का निर्माण
• दुब्बाकोटा में खेल मैदान निर्माण
. छत्तीसगढ़ की सीमा पर छत्तीसगढ़ द्वार का निर्माण एर्राबोर में मिनी स्टेडियम