CG – सीएम का पुतला जलाते हुए दो झुलसे

मुंगेली: भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मोर्चा के आह्वान पर राज्य में अपराधिक गतिविधियों में में बढ़ोत्तरी को लेकर कांग्रेस सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान दो कार्यकर्ता पुतला जलाते हुए आग से झुलस गए। भगवान परशुराम चौक पुराना बस स्टैंड में मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस सरकार का पुतला दहन करते हुए युवा मोर्चा के जिला महामंत्री अमितेष आर्य ने जमकर भड़ास निकाली।

उन्होंने कहा छत्तीसगढ़ सहित मुंगेली में चाकूबाजी, नशाखोरी, हत्या, चोरी जैसी घटलाओं ने अछूता नहीं है, कांग्रेस सरकार बनने के बाद लगातार मुंगेली शहर में व्यवस्था चरमरा गई है, चाकूबाजी जैसी घटनाओं से महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही हैं, हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इस सबका जवाब आने वाले चुनाव में कांग्रेस सरकार को जनता देगी। शहर प्रभारी यश गुप्ता ने कहा कि पुतला दहन में पुलिस बल द्वारा गलत तरीके से पुतले को खीचने के कारण दो कार्यकर्ता संतोष जांगड़े व अंकित परिहार के हाथ, सिर के बाल जल गए। मोर्चा इस कृत्य की कड़ी निंदा करता है। पुतला दहन के बाद उन्हें उपचार कराया गया है। जहां उनकी हालत बेहतर है।

पुतला दहन के अवसर पर मुख्य रूप से जिला मंत्री करण सिंह, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष केशव साहू, शहर मंडल महामंत्री द्वय राजहंस तंबोली, धनराज सिंह परिहार, ग्रामीण महामंत्री हर्ष परिहार, राजेश्वर टंडन, उमाशंकर, वैभव ताम्रकार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरपंच उमाशंकर साहू, लवजीत सलूजा, धनश्याम यादव, जितेंद्र, आदर्श जायसवाल, ब्रम्हा वर्मा, नारद विश्र्वकर्मा, करण साहू अन्य उपस्थित रहे।