BREAKING: कल बीटीआई चौक के पास 2 से 4 बजे तक रहेगा बाधित …भाजपा द्वारा किया जायेगा चक्का जाम..

जांजगीर-चाम्पा: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम के तहत दिनांक 17 फरवरी दिन शुक्रवार को जिला मुख्यालय जांजगीर के बीटीआई चैक में दोप. 2:00 बजे से शाम 4.00 बजे तक चक्का जाम किया जायेगा, जिससे आवागमन इस अवधि में प्रतिबंधित रहेंगे। यह चक्का जाम छ.ग. प्रदेश में बिगड़ती हुई कानून व्यवस्था एवं बस्तर संभाग में भाजपा कार्यकर्ताओं की नक्सलियों द्वारा सुनियोजित ढंग से किये जा रहे निर्मम हत्या के विरोध में किया जायेगा।

इस चक्का जाम में अति आवश्यक वाहन एम्बुलेंश व फायर ब्रिगेड को छूट दी जायेगी। चक्का जाम आंदोलन का नेतृत्व छ.ग. विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल करेंगे। इस अवसर पर जांजगीर-चाम्पा विधान सभा क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा जांजगीर-नैला नगर मण्डल अध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी, चाम्पा मण्डल अध्यक्ष गणेश श्रीवास, जांजगीर-ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर साहू, नवागढ़ मण्डल अध्यक्ष जगदीश कश्यप ने भाजपा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं,जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से इस आंदोलन में आवश्यक रूप से भाग लेने की अपील की है।