मंडल चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारीयों व प्रदेश अध्यक्ष के साथ बदसलूकी करने वाले.. 05 भाजपाइयों को नोटिस जारी!

कांकेर. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी के साथ बदसलूकी करने वाले 05 भाजपाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. पांचों भाजपा पदाधिकारीयों का आरोप है की इन्होने चारामा मंडल चुनाव के दौरान अपने साथियों के साथ चुनाव अधिकारी व् सह चुनाव अधिकारी के साथ गाली गलौज, मारपीट की धमकी व् प्रदेश अध्यक्ष के निवास के बाहर उग्र प्रदर्शन व् धरना उनके खिलाफ मिथ्या का आरोप लगाते हुए नारेबाजी किया था.

इसी बात को लेकर प्रदेश महामंत्री पवन साय ने पांचों भाजपाइयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिसमे तीलेन्द्र चौहान मंडल महामंत्री चारामा, उमाशंकर सिन्हा कार्यकारिणी सदस्य कांकेर जिला मोर्चा, प्रताप सलाम मंडल अध्यक्ष चारामा, रूपलाल साहू महामंत्री चारामा, खेम तिवारी जिला युवा मोर्चा भाजपा के नाम शामिल हैं.