पलक झपकते ही किसी भी पेड़ पर उल्टा होकर चढ़ जाता है यह शख्स

आप अपने जीवन में कई बार पेड़ पर चढ़े ही होंगे या चढ़ने की कोशिश की होगी, पर एक शख्स ऐसा है जो पेड़ पर उल्टा होकर चढ़ता है। जी हां, पेड़ पर उल्टा होकर यह शख्स बिल्कुल वैसे ही चढ़ता है जैसे आम आदमी सीधा होकर फटाफट पेड़ पर चढ़ जाते हैं। आज हम आपको इस शख्स के बारे में ही बता रहें हैं। आप जब कभी भी पेड़ पर चढ़े होंगे तो आप सदैव सीधे होकर ही पेड़ पर चढ़े होंगे, पर इस शख्स की खासियत यह है कि यह पेड़ पर उल्टा होकर भी चढ़ जाता है।

आपको हम बता दें कि यह शख्स भारत के हरियाणा प्रदेश का रहने वाला है। इस शख्स का नाम मुकेश है तथा इसकी उम्र 32 वर्ष है। मुकेश ने बताया कि वह पेड़ पर चढ़ने का शौकीन बचपन से रहा है। बचपन से ही वह पेड़ पर चढ़ता आ रहा है। पहले वह भी पेड़ पर सीधे तरीके से चढ़ता था, पर बाद में वह पेड़ पर उल्टा होकर चढ़ने लगा।

मुकेश आम लोगों की तरह पेड़ पर आसानी से उल्टा होकर चढ़ जाता है। उसको देख कर लोग हैरान रह जाते हैं। मुकेश का कहना है कि पहले वह 2 से 3 फुट ही आसानी से चढ़ पाता था, पर बाद में उसने और मेहनत की। उसको शुरूआत में कई बार चोट भी आई, पर मुकेश ने हिम्मत नहीं हारी जिसकी वजह से आज वह करीब 50 फुट के पेड़ पर भी महज 5 मिनट में आसानी से चढ़ जाता है।

इतने ऊंचे पेड़ पर जब मुकेश उल्टा होकर चढ़ता है तो देखने वाले लोग हैरान रह जाते हैं। पेड़ पर उल्टा चढ़ने की अपनी इसी खासियत के कारण यह शख्स आज चर्चा का केंद्र बना हुआ है।