Chhattisgarh News: जिले के पुलिसिया कार्रवाई में पहले जैसा रौब नही…. पहले एसपी के नाम से डरते थे अपराधी… अब आरक्षक भी कहने लगे है ट्रांसफर के अलावा कुछ नहीं कर सकते साहब… थाना प्रभारियों से लेकर आरक्षको की दर्जनों शिकायत

जांजगीर-चांपा: जिले के पुलिसिया कार्यवाही अब सुस्त होते दिख रही है। जिस तरह पहले देखा गया है कि जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के कार्य करने के तरीके कुछ अलग होते थे, लेकिन अब पहले जैसे पुलिसिया कार्यवाही दिखाई नहीं देती। समय-समय पर जिले के पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े होते हैं। वही लोग कहने लगे हैं कि अब जिले के पुलिसया कार्यवाही में पहले जैसा रौब नहीं। लोग यह भी कहने लगे हैं कि विजय अग्रवाल से पहले अपराधिक तत्वों के लोग डरते थे लेकिन अब विभाग के ही आरक्षक चौक चौराहों में यह कहते घूमते हैं कि साहब ट्रांसफर के अलावा हमारा कुछ नहीं कर सकते। इसलिए कई थानों में आरक्षक खुलेआम अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त नजर आते हैं। साथ ही अपराधिक लोगों को संरक्षण एवं अपराधिक घटनाओं में भी सहयोग करते हैं। जिसके कारण जिले की पुलिस बदनाम होती है और जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक के ऊपर गढ़ी जाती है। हालांकि समय-समय पर जैसे ही शिकायत पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल की पास पहुंचती है तो जरूर ऐसे लोगों के ऊपर सख्त कार्यवाही करते हैं। संबंधित थाना क्षेत्र के आरक्षक एवं थाना प्रभारियों में कसावट लाने की जरूरत अब आवश्यक रूप से पड़ गई है। जिसके नहीं होने से उनके कार्य करने के तौर-तरीकों में काफी बदलाव आ गई है। अपने जिम्मेदारियों से अब बहुत दूर चले गए हैं। अपना जिम्मेदारी भूल कर अब अन्य अपराध गतिविधियों में ज्यादा दिखाई देती है। कई थाना क्षेत्रों में ऐसे लोग भी हैं जो आज भी अपराधिक गतिविधियों में नजर आते हैं। जिनकी शिकायत ना तो संबंधित विभाग के थाना प्रभारी कर सकते हैं और न ही कोई अन्य के कर्मचारी ऊपर कर सकते हैं। 

जिले में लगातार हो रही चोरी की घटना

जिले में लगातार घर, मंदिर सभी जगह चोर बेखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं। लेकिन अभी तक जिले के पुलिस किसी बड़ी घटना तक नहीं पहुंच पाई है। ना ही  किसी अपराधिक घटना का खुलासा कर पाई है। चोर बेखौफ होकर मंदिरों एवं घरों को अपना निशाना बना रहे हैं। जिला मुख्यालय के अलावा आसपास ग्रामीण इलाकों में न तो पुलिस की गस्त होती है, न हीं शहर में पुलिस गस्त करती है।  जिसको लेकर आए दिन चोर अपना निशाना घर एवं मंदिरों को बना रहे हैं। लगातार जिला मुख्यालय में हो रही चोरी की घटना से लोग अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल तो खड़े कर रहे हैं। कहीं न कहीं सारी जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक पर ही मड रहे हैं। इसलिए अब जरूरी हो जाता है कि जिले के पुलिस अधीक्षक को अपना कार्य करने के तरीके बदलने होंगे। तभी अपराधिक घटनाओं पर लगाम लग सकेगी।

थाना प्रभारियों को बदलने की जरूरत

जिले के कई थाना प्रभारियों के कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहा है। जिसके लिए जरूरी हो जाता है कि इनकी जगह बदल कर अन्य जगह भेजी जाए। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में थाना प्रभारी का जिम्मेदारी बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। किस तरह अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से काम ले या आपसी तालमेल बनाकर अपराधिक घटनाओं में रोक लगा सके। यह उनके कार्य करने की क्षमता पर डिपेंड करता है। लेकिन कई थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी के कार्य प्रणाली बहुत ही सुस्त एवं गैर जिम्मेदारना है। जिसको लेकर संबंधित थाना क्षेत्र के आमजन उनके कार्य को लेकर चर्चा करते रहते हैं। वही अपराधिक घटनाओं में लगाम लगाने के बजाय अपराधिक गतिविधियों में भी संलिप्त नजर आते हैं, चाहे शहर में जुआ, सट्टा, चोरी की घटना हो गई। ऐसे मौकों पर थाना प्रभारियों की संलिप्तता की चर्चा होती है। वही कई अवैध शराब, गांजा के व्यापार कर रहे लोगों के साथ संलिप्त नजर आती है। 

यातायात का बुरा हाल..

जिले की यातायात व्यवस्था की बात करें तो यहां का यातायात व्यवस्था में भारी गड़बड़ी है। यहां यातायात विभाग के जवान यातायात व्यवस्था बनाने के बजाय वसूली में मस्त रहते हैं। शहर आउटर में आए दिन अवैध वसूली करते नजर आते हैं। वही शहर में जहां जाम की स्थिति रहती है। वहां ना तो कोई पुलिस के जवान नजर आते हैं। नहीं यातायात के आरक्षक नजर आते हैं। कई बार इनके अवैध कामों को लेकर चर्चा एवं शिकायत तो होती है। लेकिन अभी तक यातायात विभाग के आरक्षक एवं यातायात के जिम्मेदार अधिकारी अपने कार्य में कोई बदलाव नहीं लाए। पहले जैसे अभी तक धरा चला आ रहा है। यातायात विभाग में ना तो कोई कायदे कानून चलते हैं नहीं किसी जिम्मेदार लोगों की बात सुनी जाती। विभाग अपने मनमर्जी का ही काम करते नजर आती हैं। चौक चौराहों में खड़े होकर वाहन चालकों से चाबी लूटना, गाड़ी को बिना कागजात देखें दुर्व्यवहार करके रोकना एवं अवैध वसूली करना ही इनका मुख्य पेशा रह गया है

जांजगीर-चांपा – ब्रेकिंग

नैला के नहरिया बाबा स्थित राम जानकी मंदिर में हुई चोरी,

चोरों ने मंदिर में रखे दान पेटी को किया पार,

मंदिर के पुजारी ने मामले की जानकारी जांजगीर पुलिस को दी,

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी,

नहरिया बाबा मंदिर में भी चोरी का हुआ असफल प्रयास, तोड़ा गया ताला

मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जा रही जांच,

जांजगीर थाना क्षेत्र के नैला का मामला,