यहां पर बिना खेती किए सब्जियां फैक्ट्री में उगाई जाती हैं..!

देखा जाए तो लोगों की कमाई के बहुत से जरिए हैं और उनमें से एक है खेती, पर यदि आप खेती से कमाई करना चाहते हैं तो आपके पास खेत जरूर होने चाहिए अन्यथा आप खेती करेंगे कहां, इस बारे में काफी रिसर्च की गई है और अब वैज्ञानिकों ने एक ऐसा तरीका ढूंढ लिया है जिसमें आप बिना खेत के भी फसल उगा सकते हैं और अपना खेती का बिजनेस कर सकते हैं। जापान की एक कंपनी इस तरीके से काफी बड़े पैमाने पर खेती कर रही है।

जापान में आए दिन भूकंप और कई प्रकार के तूफान आते रहते हैं इस कारण खेत की बड़ी फसल बर्बाद हो जाती है, इसलिए जापान के तत्‍सुओ मुरोता ने इसका उपाय निकालने की बात सोची और उन्होंने कुछ वैज्ञानिकों के साथ में मिलकर एक ऐसा तरिका ईजाद किया, जिसके कारण कोई भी व्यक्ति अब इंडोर खेती कर सकता है, इस तरीके को ईजाद करने के बाद में तत्‍सुओ मुरोता ने मिराई नामक एक कंपनी बनाई और वर्तमान में उनकी कंपनी द्वारा जापान में 40 जगह खेती हो रही है। यह कंपनी हाइड्रोपोनिक्‍स नामक तकनीक की मदद से फसल उगाती है। इस तकनीक में फसल को पानी की जरुरत ही नहीं होती है सिर्फ प्रकाश की जरुरत होती है जिसको फैक्ट्री में लगें एलईडी बल्ब पूरा कर देते हैं। यह कंपनी अब तक हजारों टन सब्जियां व अन्य चीजें उगा चुकी है और अब तक इस कंपनी को कई अवार्ड भी मिल चुके हैं।