जंगल का खतरनाक शिकारी ख़ुद बना शिकार… पलक झपकते ही मगरमच्छ ने किया पत्ता साफ़… देखिए वीडियो

फ़टाफ़ट डेस्क। जंगल में कौन शिकारी है.. और कौन शिकार है यह कह पाना मुश्किल है। कभी-कभी ऐसा होता है कि जंगल का राजा कहे जाने वाले शेर को भी गीदड़ों का झुंड घेर लेता है। ऐसी बातें किताबों में पढ़ने के अलावा डिस्कवरी, नेशनल जियोग्रोफिक चैनल पर दृश्य भी दिख जाते है। आमतौर पर बड़े जंगली जानवर छोटे जानवरों का शिकार कर अपना पेट भरते है.. लेकिन एक वायरल वीडियो में पानी मे रहने वाले एक जंतु ने चीता को पलक झपकते की अपना शिकार बना लिया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

दरअसल, ट्विटर पर @Saket_Badola नाम के यूज़र ने एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमे एक चीता तालाब में पानी पीते हुए दिखता है.. लेकिन कुछ ही क्षण में तालाब से निकला एक मगरमच्छ अचानक चीता को अपनी चपेट में ले लेता है.. और पानी के अंदर ले जाता है। जिसने भी यह वीडियो देखा सब हैरान हैं.. क्योंकि शिकारी ख़ुद शिकार बन गया।

देखिए वीडियो-