ICC टेस्ट रैंकिंग में टीम इंडिया की बादशाह कायम …

भारत ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ताजा टेस्ट टीम रैंकिंग में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। ताजा संशोधित रैंकिंग में 2013-14 के परिणाम को शामिल नहीं किया गया है जबकि 2015-16 के परिणामों को 50 फीसदी तवज्जो दी गई है। विराट कोहली की कप्तानी वाली भारतीय टीम दूसरे स्थान पर काबिज दक्षिण अफ्रीका से छह अंक आगे है। भारत के रैंकिंग में 123 अंक हैं। उसे एक अंक का फायदा हुआ है। दक्षिण अफ्रीका के 109 से 117 अंक हो गए हैं। जहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के अंकों में इजाफा हुआ है वहीं आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान के अंकों में गिरावट देखी गई। आस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर कायम है लेकिन उसे आठ अंकों का नुकसान हुआ है। पहले उसके 108 अंक थे जबकि अब उसके 100 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड को दो अंकों की गिरावट झेलनी पड़ी है। वह चौथे स्थान पर है। पाकिस्तान खिसक कर छठे स्थान पर आ गया है। पांचवें पर न्यूजीलैंड है। न्यूजीलैंड के 97 अंक हैं, पाकिस्तान उससे चार अंक पीछे है। दक्षिण अफ्रीका और आस्ट्रेलिया के अंकों में बदलाव दोनों देशों के बीच खेली गई श्रृंखला में आस्ट्रेलिया के 2-1 से जीत हासिल करने और इंग्लैंड को 5-0 से हराने के परिणाम को शामिल न करने के कारण आया है। यह श्रृंखला 2013-14 में खेली गईं थीं। श्रीलंका की टीम 91 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज 75 अंकों के साथ आठवें और बांग्लादेश 69 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है। जिम्बाब्वे बिना किसी अंक के साथ दसवें स्थान पर है।

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दक्षिण अफ्रीका ने अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। साथ ही उसे 8 अंक का फायदा हुआ है जिसके बाद अब उसके 117 रेटिंग अंक हो गए हैं। अब दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सिर्फ छह अंकों का अंतर रह गया है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान की टीमों के अंक कम हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा स्थान बरकरार रखा है, लेकिन उसके अंक 108 से कम होकर 100 पर आ गए हैं। इंग्लैंड के 99 अंक हैं, उसे भी दो अंकों का घाटा झेलना पड़ा है। पाकिस्तान टीम अब न्यूजीलैंड से पीछे छठे स्थान पर चली गई है, उसके 93 अंक हैं। उसे चार अंक का नुकसान हुआ है। अंकों का पूरा बदलाव 2013-14 के रिजल्ट हटाने की वजह से हुआ है। तब दक्षिण अफ्रीकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 1-2 से हारी थी। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 5-0 से हराया था। ये नतीजे हटाने की वजह से ऑस्ट्रेलिया के अंक गिरे हैं। श्रीलंका 91 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। वेस्टइंडीज के 75 अंक हैं, वो आठवें स्थान पर हैं। उन्हें पांच अंकों का फायदा हुआ है। तीन अंक के फायदे के साथ बांग्लादेश 69 अंकों के साथ नौवें नंबर पर है। जिम्बावे के जीरो अंक हैं, पहले पांच थे। वो दसवें नंबर पर है।