Surguja News: भाजपा ने मनाया सेवा पखवाड़ा दिवस!

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: प्रदेश भाजपा के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत मंडल स्तरीय पखवाड़ा दिवस मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजयुमो द्वारा रक्तदान करते हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान पंचायत भवन तालाब बावड़ी बसस्टैंड में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अगले क्रम में महिला मोर्चा ने हैंडपंप एवं नलजल के पानी को संचित करने के लिए जल संरक्षण अभियान चलाया। इसके अलावा पत्र लेखन टीकाकरण, कोरोना का बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान समेत विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए गए। अंत मे महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाते हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रभारी एवं जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, प्रदेश सहकोषाध्यक्ष किसान मोर्चा अनिल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, रोशन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, राजाराम भगत, राजकुमार गुप्ता, विजय गुप्ता, भोला मिंज, दीपक दास, रूपेश आर्य गुप्ता, नीरू मिस्त्री, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता कंसारी, संतोषी पावले, विनोद अग्रवाल, बृजभूषण बेहरा, मो शब्बीर भाजयुमो अध्यक्ष, कौशलेंद्र इलू गुप्ता, प्रकाश कंसारी, विवेक चौहान समेत भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।