BIG BREAKING : नगर पालिका में शौचालय निर्माण में 2 करोड़ का हुआ घोटाला… नपा के अधिकारी ठेकेदार से मिली भगत कर किया करोड़ो के राशि का गमन.. तात्कालीन सीएमओ, उप अभियंता, लेखापाल सहित 10 ठेकेदारो को नोटिस जारी…

संजय यादव

जांजगीर चांपा । जांजगीर नैला नगर पालिका में स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के नाम पर करोडो रुपए का भ्रष्टाचार उजागर हुआ है.मामले में शहरी विकास अभिकरण के प्रभारी ने जांच कर नगर पालिका के तात्कालीन  सीएमओ , उप अभियंता और , लेखापाल अधिकारी एंव  ठेकेदार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब तलब किया है और जवाब संतुष्टिपूर्ण नही होने पर रिकव्हरी और कानूनी कारवाई करने की चेतावनी दी है। वैसे तो जांजगीर चांपा जिला को वर्ष 2018 में ओडीएफ घोषित कर दिया गया है लेकिन ओडीएफ करने के लिए नगर पालिका के अधिकारियो ने बडा खेल कर दिया और शासन से स्वीकृत राशि से 2 करोड अधिक राशि का बिल पेश कर शासन की राशि का गबन कर लिया है।

मामले की शिकायत शहरी विकास अभिकरण से की गई ,जिस पर डिप्टी कलेक्टर के एस पैकरा ने जांच कर बडी गडबडी का खुलासा किया है. जांच में जांजगीर नैला नगर पालिका में 2 करोड का घोटाला सामने आया है. जांच अधिकारी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत 2015 से 2018 में शासन ने जांजगीर नैला नगर पालिका को 2442 शौचालय बनाने 3.76 करोड रुपए की राशि जारी किया था..जिस पर नगर पालिका के अधिकारी और ठेकेदार की मिली भगत से लक्ष्य से अधिक शौचालय का 2337 जिओ टेग कर दिया ,इतना ही नही नगर पालिका के अधिकारियो ने लक्ष्य से कम 19 सौ शौचालय बना कर 6 करोड रुपए अलग अलग मदो से निकाल लिए है.

इस मामले का खुलासा होने के बाद डूडा के प्रभारी डिप्टी कलेक्टर ने नगर पालिका के 4 सीएमओ लेखा अधिकारी  उप अभियंता और 10 ठेकेदार को नोटिस जारी कर सप्ताह भर के अँदर जवाब तलब किया है. और इसे बडी गडबडी बताते हुए सभी संलिप्त लोगो से शासकीय राशि का रिकव्हरी के साथ कानूनी कारवाई करने की चेतावनी दी है। अब देखना होगा कि इन अधिकारीयों एवं ठेकेदारो पर कितनी जल्दी कार्यवाही होती है। इस मामले में नगर पालिका के सीएमओ ने शौचालय निर्माण में तात्कालिन अधिकारियो द्वारा की गई गडबडी को स्वीकार किया और उन्होने लक्ष्य से कम शौचालय बनाने के बाद किस तरह 6 करोड की राशि निकाली गई उसके जानकारी के लिए संबंधित अधिकार कर्मचारी से जानकारी ली जाएगी। केंद्र सरकार के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले मे शौच पर रोक लगाने के लिए नगरीय निकाय क्षेत्रो में करोडो रुपए जारी किए है लेकिन नगर पालिका के अधिकारी और ठेकेदार की मिली भगत से राशि का बंदर बांट हो गया और नगर की स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब देखना होगा कि इन अधिकारीयों व ठेकेदारो को सिर्फ नोटिस दिया जाता है या इन पर कार्यवाही भी होती है।

 

 

DON'T MISS

More

    LIFESTYLE NEWS

    More

      HOUSE DESIGN

      TECH AND GADGETS

      More

        STAY CONNECTED

        20,827FansLike
        71,458FollowersFollow
        32,600SubscribersSubscribe
        - Advertisement -[covid-data]
        WhatsApp Image 2019 09 11 at 12.27.19 PM

        MAKE IT MODERN

        LATEST REVIEWS

        प्रेरणा कोचिंग में पढ़कर जिले के 7 छात्र-छात्राओं ने पास की...

        0
        अम्बिकापुर लोक सेवा आयोग की परिक्षा पास कर सात छात्रो ने जिले का गौरव बढ़ाया है बतादें की पीएससी 2016 की परिक्षा में सरगुजा...

        PERFORMANCE TRAINING

        MANTRALAY BHAWAN RAIPUR

        मंत्रालय की बिल्डिंग से गिरने से शिक्षा विभाग के अनुभाग अधिकारी कटारे की मौत..!

        0
        रायपुर नया रायपुर स्थित मंत्रालय भवन से गिर कर अनुभाग अधिकारी बी एल कटारे की मौत की खबर मिल रही है... जानकारी के अनुसार...
        IMG 20200330 182355

        क्या 21 दिनों का लॉकडाउन बढ़ेगा?.. सरकार ने किया साफ.. जानें क्या कहा कैबिनेट...

        0
        नई दिल्ली. कोरोना वायरस के संक्रमण के बढ़ते हुए फैलाव को देखते हुए सरकार ने 21 दिनों के लिए देश में लॉक डाउन की...
        PicsArt 05 11 06.41.26

        इस राज्य में शुरू किया गया ‘एफआईआर आपके द्वार’.. पुलिस घर पर आकर दर्ज...

        0
        भोपाल. मध्य प्रदेश के 10 संभागीय मुख्यालयों के नागरिकों को अब गंभीर अपराधों को छोड़कर अन्य मामलों में एफआईआर कराने के लिए थाने नहीं...
        raman

        रमन के गोठ की छठवीं कड़ी : मुख्यमंत्री को याद आया अपना बचपन

        0
        रायपुर बच्चों को परीक्षाओं में कम नम्बर पर हताश नहीं होने की सलाह महिलाओं को हिंसा से बचाने कानून और सरकार के साथ समाज से भी सहयोग का...
        - Advertisement -[covid-data]
        WhatsApp Image 2019 09 11 at 12.27.19 PM

        HOLIDAY RECIPES

        छत्तीसगढ़ : नही रहे JCC के विधायक देवव्रत… 1995 में लड़ा...

        0
        राजनांदगांव..प्रदेश के खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के विधायक व खैरागढ़ राजपरिवार के सदस्य देवव्रत सिह का हार्ट अटैक से बीती रात...

        WRC RACING

        HEALTH & FITNESS

        BUSINESS