कई महीनों से बेच रहा राजश्री गुटका दीपक प्रोविजन स्टोर संचालक पर प्रशासनिक अमला ने अभी की कार्यवाही… दुकान संचालक राजश्री गुटका का होलसेल व्यापारी है यह जानकारी पूरा शहर को था…

जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय के गांधी चौक स्थित दीपक प्रोविजन स्टोर के संचालक कई महीनो से राजश्री गुटका की ब्रिकी कर रहा था। राजश्री गुटका का वह होलसेल व्यापारी भी था। ये बात तहसीलदार के अलवा सभी प्रशासनिक अधिकारी को जानकारी थी। कई बार तहसीलदार से इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन इस व्यापारी के उपर किसी प्रकार की कार्यवाही नही हुई। शिकायत के बाद अधिकारी मौके पर जाकर वापस आ जाते थे।

कार्यवाही नही होने पर दुकान संचालक बेधड़क होकर पूरे जिले में प्रतिबंधित राजश्री गुटका का ब्रिकी करता रहा। लेकिन कई महीनो तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही हुए। लाॅकडाउन में एमआरपी से ज्यादा ब्लेक में ब्रिक्री करता रहा पर किसी प्रकार की कार्यवाही नही हो रही थी। लेकिन अचानक सोमवार शाम क्या बात हुई प्रशासनिक अमला दुकान संचालक के पास पहुंची और भारी मात्रा में दुकान के गोदाम में रखे 18 लाख रूपये के अवैध राजश्री गुटका जब्त कर दुकान संचालक के पास रखे 1.50 बोरा से ज्यादा राजश्री गुटका को जब्त कर कार्यवाही की प्रक्रिया पूरी की गई।

दुकान संचालक कई महीनो से अवैध प्रतिबंधित गुटका का भंडारण कर रखा था। जिसकी जानकारी शहर के हर एक सख्स को थी। ख़ैर देरी से ही सही प्रशासनिक अधिकारी कार्यवाही कर अपना ईमानदारी का प्रमाण जरूर दे दिये है लेकिन अवैध रूप से व्यापार कर रहा दीपक प्रोविजन स्टोर के संचालक द्वारा क्या यह कृत्य को आगे रोक सकते हैं। यह बड़ा सवाल खडे़ हो रहे है, दीपक प्रोविजन स्टोर के संचालक जर्दा युक्त गुटका के प्रतिबंध के बावजुद अवैध रूप से ब्रिकी करने सह कौन दे रहा था। यह चर्चा शहर मे हर चैक चैराहो मे जोरो से हो रही है।

और इसके अलावा कई ऐसे थोक किराना के व्यापारी है जिनको किसी न किसी अधिकारी, नेता का सह मिला हुआ जिसके दम में वह अवैध व्यापार कर रहे हैं। अब प्रशासनिक अमले को भी उन व्यापारी के दुकान मे कार्यवाही करने की जरूरत है।