अब जिला पंचायत कार्यालय में बैठेंगे अध्यक्ष के विधिक एवं विशेष सलाहकार… अध्यक्ष के दाएं-बाएं दोनों ओर लगी कुर्सियां.. बना चर्चा का विषय..

जांजगीरचांपा। जिला पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष का चेम्बर हमेशा सुर्खियों में रहता है। चर्चा चाहे शासकीय कार्यालय में ताश खेलने को लेकर हो या किसी अन्य विषयों पर.. उसी प्रकार इन दिनों जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता यशवंत चंद्रा का कार्यालय फिर से एक बार चर्चा में आ गया है। यहां इस बार चर्चा सलाहकार नियुक्त को लेकर हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष अपने लिए दो सलाहकार नियुक्त किये जिनकी चर्चा इन दिनों जोरों से हो रही है। जिला पंचायत अध्यक्ष यनीता यशवंत चन्द्रा के कार्यालय में अब विधिक एंव विशेष सलाहकार बैठेंगे। जो समय -समय पर अध्यक्ष को विधि एवं विशेष की जानकारी देते रहेंगे। जिनके लिए अध्यक्ष ने अपने दाएं-बाएं कुर्सियां लगाकर उनको जगह मुहैया कराई गई है।

यह जिले में पहली बार होने जा रहा है जिसमें अध्यक्ष अपने विधिक, विशेष सलाहकार की नियुक्ति अपने लिए कर रही हैं। यह देख कर अब विपक्ष के सदस्य सवाल खड़े कर रहे हैं कि अध्यक्ष महोदया को आखिर विधि एवं विशेष सलाहकार की जरुरत क्यो पड़ गई। वही इसके पहले भी अध्यक्ष कार्यालय में हुए साज सज्जा को लेकर भी विपक्ष ने सवाल उठाए थे। विपक्ष सदस्यों ने पहले भी अध्यक्ष के खिलाफ बोलने पर आवंटन राशि काटने का आरोप लगा चुके हैं। अब एक बार फिर से जिला पंचायत अध्यक्ष कार्यालय चर्चा में है। इस मामले में जिला पंचायत के अधिकारी भी कुछ बोलने से बच रहे है।