नोबेल पुरुस्कार विजेताओं की बढ़ी इनामी राशि…जाने कितनी?नोबेल पुरुस्कार की रोचक जानकारी…पढ़ें पूरी खबर

फटाफट डेस्क – नोबेल फाउंडेशन के प्रमुख के अनुसार इस साल प्रतिष्ठित नोबल पुरुष्कार पाने वालों को पुरुष्कार की अतिरिक्त राशि दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक नोबेल विजेताओं को 1 लाख 10 हजार डॉलर अधिक मिलेगा।
अखवार डाजेन्स इंडस्ट्री के अनुसार इस साल पुरुस्कार की राशि बढ़ा दी गई है , ऐसा फैसला इसलिए लिया गया है क्योकि पहले की तुलना में अब के हालत बदल चुके है।

नोबेल पुरुस्कार की शुरुआती जानकारी –

नोबेल फाउंडेशन की स्थापना 1900 में हुई थी।
डायना माइट का अविष्कार करने वाले अल्फ्रेड नोबेल ने इस प्रतिष्ठित पुरुस्कार की शुरुआत की थी, उन्होंने अपनी वसीयत में अपने रिश्तेदारों को पैसा दिए जाने के बाद बचे हुए पैसे से एक फंड की शुरुआत की थी उनका कहना था कि इन पैसों से मिलने वाले ब्याज से उन लोगों को पुरुस्कार दिए जाएं जिन्होंने मानव कल्याण के लिए अपना जीवन अर्पित किया।

कितनी राशि मिलती है नोबेल पुरुस्कार विजेता को ?
इस पुरुस्कार के तहत साढ़े चार करोड़ रूपए की राशि दी जाती है। इसके अतिरिक्त 23 कैरेट सोने से बना 200 ग्राम का पदक और प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है इस अवार्ड में मिलने वाले पदक के एक ओर नोबेल पुरुस्कार के जनक अल्फ्रेड नोबल की छवि , उनके जन्म तथा मृत्यु की तारीख होती है और दूसरी और यूनानी देवी आइसिस का चित्र , रॉयल एकेदमी ऑफ़ साइंस स्टाफ होम तथा पुरुस्कार पाने वाले व्यक्ति की जानकारी होती है।
1901 से सुरु हुए इस अवार्ड के तहत मिलने वाली धन राशि समय के साथ बदलती गई शरुआत में इसके तहत 150,000 स्वीडिश क्राउन दिए जाते थे और 1981 में यह बढ़ कर 1 मिलियन स्वीडिश क्राउन हो गया। 2000 में यह 9 मिलियन स्वीडिश क्राउन हो गया वहीँ 1 एक साल बाद 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन हो गया. वर्तमान में इसे 1 लाख 10 हजार डॉलर कर दिया गया है