MP के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह दो दिन के लिए छत्तीसगढ मे

रायपुर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 25 मई 2017 गुरूवार को शाम 07.15 बजे इंडिगो के नियमित विमान द्वारा दिल्ली से रायपुर आ रहे है। रात्रि 07.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट से सराईपाली महासमुंद के लिये रवाना होगे। रात 09.45 बजे सराईपाली में स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेगे। रात 10.15 बजे सराईपाली से रायगढ़ के लिये रवाना होगे तथा रात 11.55 बजे रायगढ़ पहुंच कर रात्रि विश्राम रायगढ़ में करेगे।

अगले दिन का कार्यक्रम
दिग्विजय सिंह रायगढ मे विश्राम करने के बाद 26 मई 2017 शुक्रवार को सुबह 09.00 रायगढ़ से खरसिया के लिये रवाना होगे। सुबह 09.30 बजे ठुसेकेला खरसिया जिला रायगढ़ में शहीद श्री नंदकुमार पटेल जी की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में शामिल होगे। दोपहर 12.00 बजे खरसिया से रायपुर के लिये रवाना होगे। शाम 04.00 बजे रायपुर पहुंचेगे तथा 07.25 बजे शाम रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होगे।