जिले के धान खरीदी केन्द्रों पर गड़बड़ी होनें की आशंका पर हुई बड़ी सर्जरी.. प्रदेश के कई केन्द्र प्रभारीयो एवं कम्प्यूटर आॅपरेटरों का हुआ तबादला..

जांजगीर चांपा। धान खरीदी मामले में प्रदेश सरकार बहुत की गंभीर नजर आ रहा है. आये दिन प्रदेश स्तर के अधिकारीयो के पास भी जिले के धान खरीदी केन्द्रो में हुई गड़बड़ी की खबर पहुचंती रहती है। जिससे कारण इस वर्ष धान खरीदी होने के पहले ही जिले के सभी 209 केन्द्रो के अलावा , बिलासपुर, कर्वधा ,मंुगेली, रायगढ़ जिले कें केन्द्र प्रभारीयों के साथ ही कम्प्यूटर आपरेटर का तबादला कर दिया गया है। धान खरीदी के समय किसानो को धान बेचने मे किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है। वही सभी खरीदी केन्द्रो में बरदाने के अलावा किसानो के लिए टोकन की व्यवस्था भी की गई है जिससे किसान आसानी से अपना धान की बेच सकें। इस आदेश के बाद जिले के धान खरीदी प्रभारीयों मे हड़कंप मच गया हैं। जिसके चलते सभी कलेक्टर से मिलने शाम कलेक्टर कार्यालय पहुंच गये। वही मांग करने लगे की इस व्यवस्था से हम सबको परेशानी का सामना करना पडे़गा इसलिए पुरानी व्यवस्था में बने रखने की मांग करने लगे। प्रभारीयों ने कहा कि जिले में जीरो साटेज के बाद जिला प्रशासन इस प्रकार की कार्यवाही की जो गलत है। वही जिला प्रशासन का कहना है कि धान खरीदी मे गड़गड़ी रोकने के लिए यह व्यवस्था किया गया है। इसमे किसी प्रकार की परेशानी किसी को नही होनी चाहिए।