लैंड माइंस ब्लास्ट में शहीद हुए वारासिवनी के सपूत शुभम राहंगडाले को आज क्षेत्रवासियों ने ग़मगीन माहौल में दी अंतिम विदाई

फटाफट डेस्क : विदित हो पंजाब के जालंधर में ड्यूटी के दौरान 5 अक्टूबर को गश्ती करते समय लैंड माइंस ब्लास्ट में सैनिक शुभम पिता विनोद राहंगडाले बुरी तरह जख्मी हो गया था।जिसका इलाज जालंधर के ही सैनिक अस्पताल में चल रहा था .

जहाँ 10 दिन तक जीवन से संघर्ष करते हुए जवान शुभम राहंगडाले ने 14 अक्टूबर को दम तोड़ दिया। जिसके बाद शहीद जवान शुभम का शव शहीद के गृह ग्राम वारासिवनी के कंचनपुर(सरण्डी) लाया गया।

जहाँ पूरे राजकीय सम्मान के साथ हजारों ग़मगीन लोंगो की मौजूदगी में शहीद शुभम का अंतिम संस्कार किया गया।

शहीद जवान के अंतिम संस्कार के समय खनिज विकास निगम अध्यक्ष व विधायक प्रदीप जायसवाल सहित हजारों लोग उपस्थित थे।जिन्होंने शहीद जवान को अपनी श्रद्दांजलि दी।भगवान उनके परिवार वालों को यह विपत परिस्थति सहन करने की हिम्मत दे।