निर्दलीय ने थामा कमल का दामन ..तो अब सपना हो जाएगा साकार..BJP से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनना लगभग तय!..

मुंगेली..नगर पालिका में जोड़ तोड़ की राजनीति के बाद अब नगरीय सत्ता पर भाजपा के काबिज होने का सपना अब पूरा हो गया है. एक निर्दलीय प्रत्याशी के भाजपा प्रवेश के बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में भाजपा अब लगभग कामयाब हो गई है..

दरअसल 22 वार्डो वाले नगर पालिका मुंगेली में नगरीय निकाय चुनाव में किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नही मिला था..चुनाव परिणामो के मुताबिक 11 वार्डो पर भाजपा ने जीत दर्ज की है..और 9 वार्डो में कांग्रेस को सफलता मिली है..यही नही 1 वार्ड पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस ने कब्जा जमाया है..तो वही 1 वार्ड निर्दलीय प्रत्याशी के पाले में है.ऐसे में नगरीय सत्ता पर काबिज होने राजनीतिक दलो को मशक्कत करनी पड़ रही थी..

वही निर्दलीय तिलक वार्ड से पार्षद सोनी आनन्द जांगड़े ने भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में भाजपा प्रवेश कर लिया है..