शहडोल में मतदान संपन्न भाजपा प्रत्याशी ज्ञान सिंह ने किया मतदान- देखिये वीडियो

शहडोल – देश दीपक “सचिन”

मध्यप्रदेश की शहडोल लोकसभा सीट से सांसद रहे दलपत सिंह परस्ते के निधन के बाद यहाँ आज 19 नवम्बर को उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। इस चुनावी समर में भाजपा कांग्रेस ने तो अपनी पूरी ताकत लगाईं ही है उसके साथ गोडवाना ने भी अजीत जोगी को अपना स्टार प्रचारक बनाकर मैदान में उतारा था।  बहरहाल इस सब के बीच आज शहडोल लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी है।  और जहां भाजपा की और से शिवराज मंत्री मंडल के मंत्री ज्ञान सिंह है तो वही कांग्रेस की ओर से पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व दलबीर सिंह की पुत्री हिमाद्री सिंह मैदान में है।  और इस चुनाव में जीत और हार का फैसला भी इन्ही दोनों प्रत्याशियो के बीच होना है।

लिहाजा शहडोल लोकसभा सीट के लिए घड़ी के कांटे की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है और ईवीएम मशीन में प्रत्याशियों की किस्मत कैद हो चुकी है।  इसी क्रम में भाजपा प्रत्याशी भी मतदान करने मतदान केंद्र पहुचे।

समाचार के साथ इस वीडियो में देखिये ज्ञान सिंह ने किया मतदान