सरकार की चेतावनी, कर्मचारी दोषी मिले तो नहीं मिलेगी पेंशन और ग्रेच्युटी


FatafatNews Desk: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को सख्त चेतावनी दी है। सरकार ने कर्मचारियों से कहा है कि काम को लेकर अलर्ट रहें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कर्मचारी किसी गंभीर मामले में दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें रिटायरमेंट के बाद पेंशन और ग्रेच्युटी नहीं दी जाएगी। अगर कोई कर्मचारी रिटायरमेंट के बाद किसी मामले में दोषी पाया जाता है तो उससे पेंशन और ग्रेच्युटी वसूली जाएगी।