BREAKING : चन्द्रपुर से पूर्व बीजेपी विधायक युद्धवीर सिंह जुदेव के कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की अटकले हुई तेज… कहा- भारतीय जनता पार्टी अब व्यापारियों की पार्टी… भूपेश बघेल से मैने संघर्ष करना सीखा..

जांजगीर चांपा। चन्द्रपुर विधानसभा के पूर्व बीजेपी विधायक युद्धवीर सिंह जुदेव का एक टीवी चैनल मे बड़ा बयान देकर भारतीय जनता पार्टी मे खलबली मचा दी है। जब जुदेव ने टीवी चैनेल मे बयान देते हुए कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की काम की तरीफ करते हुए नजर आये। उन्होने कहा कि बघेल जी से मैने संघर्ष करना सीखा है, अब बीजेपी में वो बात नही रही जो हमारे पिता जी के समय थी, भारतीय जनता पार्टी अब व्यापारियों की पार्टी हो गई है।

जुदेव के इस बयान के बाद सीधा कयास लगाया जा सकता हैं कि जुदेव किस ओर इशारा कर रहे है। युद्ववीर सिंह जुदेव इस बयान के बाद अब बीजेपी छोड़ कांग्रेस पार्टी का दमान थाम सकते है। वही कांग्रेस पार्टी मे शामिल होने के अटकले अब तेज हो गई हैं। जुदेव के इस बयान के बाद बीजेपी मे हड़कंप मच गया है। कुछ समय से युद्धवीर सिंह जुदेव भारतीय जनता पार्टी से नाराज चल रहे है। पार्टी मे उनकी पुछ परख कम होने के कारण लंबे समय से पार्टी कार्यक्रमों में उनका आना जाना कम रहा है। पार्टी के नेता जुदेव का बचाव कर रहे है। तो कांग्रेस पार्टी के नेता कह रहे है कि पार्टी में आने जुदेव का स्वागत है। इस प्रकार देखा जा रहा राजनीति गलियारो मेें अब उठापटक शुरू हो गया है, हो सकता है जल्दी युद्ववीर सिंह जुदेव कांग्रेस पार्टी मे शामिल हो कर आने वाले 2023 विधान सभा चुनाव मे अपनी पुरानी सीट जांजगीर चांपा जिले के चन्द्रपुर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं।

युद्धवीर सिंह जुदेव युवाओं के प्रेरणा है वही भारतीय जनता पार्टी के कदावर नेता के रूप में उसकी छवि देखी जाती है। उनके पिता स्व. दिलीप सिंह जुदेव ने भारतीय जनता पार्टी को छत्तीसगढ़ में खड़ा किया था। हिन्दूत्व की राजनीति में स्व. दिलीप सिंह जुदेव ने बड़ चल कर काम किया है। घर वापसी अभियान चला कर हिन्दूओं मे अपनी एक खास पहचान बनाई थी। जिसने पूर्व में अजित जोगी की पत्नि रेणु जोगी के खिलाफ बिलासपुर लोकसभा चुनाव मे अपनी मुंछ दांव मे लगा दी थी।