पांच खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न पुरस्कार..आगे पढ़ें पूरी खबर..

नई दिल्ली। खेल मंत्रालय ने पांच खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार देने की मुहर लगायी है। जिसमे से भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा, हॉकी से रामपाल, टेबल टेनिस से मनिका बत्रा, रेसलिंग से विनेश फोगाट और पैरा एथलीट मरियप्पन को अवॉर्ड से नवाजा जाएगा।


यह पुरस्कार पिछले चार साल के इंटरनेशनल स्तर के प्रदर्शन के आधार पर दिया जाता है।
खेल रत्न के अलावा 13 द्रोणाचार्य अवॉर्ड, 15 ध्यानचंद पुरस्कार और 27 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड दिया जाएगा।


भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा की बात करें तो इन्होंने पिछले वर्ष वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़े थे और पिछले चार वर्ष से इनके बल्ले से लगातार रन निकल रहे हैं। जिस कारण खेल मंत्रालय ने रोहित शर्मा के नाम पर मुहर लगाई।


खेल रत्न का सम्मान पाने वाले रोहित शर्मा चौथें क्रिकेटर बने। इससे पहले क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर , MS धोनी और विराट कोहली को यह सम्मान मिल चुका है।

रानी रामपाल ने भारतीय हॉकी टीम को टोक्यो ओलंपिक में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी और 2018 एशियायी खेल में रजत पदक हासिल किया था।

यह पुरस्कार रास्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को प्रदान किया जाएगा।