पहले भाजपा, फिर बसपा और अब कांग्रेस.. क्या है इस नेता का प्लान.. मौका देख चौका मारने मे लगे ब्यास कश्यप.. अवसरवादी राजनीति करने का आरोप..

जांजगीर चांपा। राजनीति में आदमी कब आम से खास हो जाये या कहे पद के रहते प्रतिष्ठा फिर वही रोड की राजनीत …जी है ऐसा ही वाक्या जांजगीर चांपा के भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष या कहे बसपा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी ब्यास कश्यप ने आज कुर्मी समाज के कार्यक्रम मे कांग्रेस प्रवेश कर सब को चौका दिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल के उपस्थिति में अपने 500 कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस प्रवेश किया। ब्यास कश्यप के कांग्रेस प्रवेश पर लोगो की कई प्रकार की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। लोग कह रहे है की राजनीति लाभ पानेे अपने समाज के दम पर कांगेस प्रवेश किया है, तो कई दलबदलू ,अवसरवादी राजनीति कह रहे है। व्यास कश्यप ने कई वर्षो तक भाजपा पार्टी से अपनी राजनीति की शुरूवात की थी . एक छोटे से कार्यकर्ता से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष के पद उनकी पत्नि सूरज ब्यास कश्यप को पद मिला। भाजपा मे वे जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे। इसके बाद वे समय देख पिछले विधानसभा चुनाव मे बसपा का दामन थाम लिया, बसपा से वे जांजगीर चांपा के प्रत्याशी भी बनाये गये, पर किस्मत ने उनका साथ नही दिया वे काफी अंतर से हार गये। अब प्रदेश मे कांग्रेस सरकार आते ही मौका देख आज कुर्मी समाज के कार्यक्रम में अपने 500 कार्यकर्ताओ के साथ कांग्रेस प्रवेश कर लिया। जब ब्यास कश्यप ने माइक पर आकर अपने साथियो के साथ कांग्रेस प्रवेश का घोषणा किया तब उसी मंच पर ब्यास कश्यप के खास नेता जांजगीर चांपा लोकसभा के पूर्व सांसद कमला देवी पाटले भी मौजुद थी। विपक्ष की इस बारे में प्रतिक्रिया आना शुरू हो गया है. भाजपा के लोग इसे अवसरवादी राजनीति कह रहे है तो बसपा नेता इसे राजनीति लाभ के लिए पार्टी छोडने की बात कह रहे है।

मंच में पूर्व सांसद कमला देवी पाटले को देख बडे दाउ ने कहा ऐसा सामाजिक कार्यक्रम मे आते रहे…

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ के विधानसभा के अध्यक्ष डां चरण दास मंहत ने कहा आज बड़ी खुशी हो रही है कि इस मंच मे आज जांजगीर चांपा लोकसभा के पूर्व सांसद कमला देवी पाटले मे उपस्थित हुई है। अच्छा है वे ऐसे ही सामाजिक कार्यक्रम में मिल कर मंच सांझा करते रहे। और हम सब मिल कर छत्तीसगढ़ के विकास मे अपनी सहभागिता देते रहे। डां महंत की इस बात को सुन कर सांसद कमला देवी पाटले हंसने लगी।