नगर पालिका के अन्दर घुसकर ठेकेदार गाली दे रहे, मारपीट की धमकी दे रहे, गलत तरीके से फ़ाइल में साइन करना चाहते है : ईई तिग्गा

जांजगीर-चाम्पा। नगर पालिका चाम्पा के ई ई तिग्गा और ठेकेदारों के बीच विवाद कम होने के बजाय और बढ़ते जा रहा है। जहाँ ठेकेदारो द्वारा अधिकारियों पर नियम विरुद्ध काम करने, चेक काटने के बदले कमीशन मांगने का आरोप लगा रहे है। वही नपा के ई ई तिग्गा द्वारा ठेकेदारों पर पालिका के अंदर घुसकर गाली गलौच, मारने की धमकी देने का आरोप लगा रहे है। एक हप्ते से नगर पालिका के सामने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे ठेकेदारो ने ई ई के काम से संतुष्ट नही है, ई ई तिग्गा को नगर पालिका चाम्पा से हटाने की मांग कर रहे है। अब दोनो के विवाद के चलते नगर के निर्माण कार्य अधूरे पड़े है। जिसके कारण अव्यवस्था का सामना आम जनता को करना पड़ रहा है। वही नगर पालिका के चुने हुए जन प्रतिनिधिओ को जनता खरी कोटि सुना रही है। जहाँ ठेकेदार अपनी मांग को लेकर अड़े हुए है। वही नगर पालिका के सीएमओ भी इस विवाद को सुलझाने का प्रयास नही कर रहे है। अब पूरे मामले की शिकायत ठेकेदारों ने उच्च अधिकारियों व मुख्यमंत्री के पास जा कर किये है।

ठेकेदारों के खिलाफ अजाक पहुचीं शिकायत..
ई ई तिग्गा ने ठेकेदारो के खिलाफ दप्तर में घुसकर गाली देने, मारपीट की धमकी देने की शिकायत अब आजक थाने में कर दिया है। उनका आरोप है कि ठेकेदार बल पूर्वक अपने गलत को करवाने का दबाव बनाना चाहते है। अब नगर पालिका की शिकायत थाने तक पहुँच गया है।