चांद दिखने पर गुरूवार को मनेगी ईद…

अम्बिकापुर

चांद दिखने की तस्दीक होने के बाद ही गुरूवार को ईद मनाई जायेगी। ईदगाह की नमाज मौलाना नूर आलम मिस्बाही के नेतृत्व में 10 बजे अदा की जायेगी। इसके साथ ही 10.30 बजे जामा मस्जिद में हाफिज व कारी असीमुद्दीन के जरिए ईद की नमाज अदा कराई जायेगी। केंद्रीय जेल में 9.30 बजे मौलाना मोईन के नेतृत्व में नमाज अदा होगी। अंजुमन कमेटी ईदगाह एवं कब्रिस्तान की जिम्मेदारी के लिये नई कमेटी का गठन किया गया है। सदस्यों में फिरोज सिद्दीकी, सादिक हुसैन, सबदर अली, हबीबुल रहमान खान, शहबाज खान को नियुक्त किया गया है। इस वर्ष अंजुमन कमेटी ने प्रति व्यक्ति फितरा की राशि 50 रूपये निर्धारित की है। उक्ताशय की जानकारी अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमिन के सचिव इरफान सिद्दीकी ने दी है।